बाल खंड
कहानी
पशु संसार की कहानियां
क्या बंदर बातें करते हैं? क्या हाथी अपनी गुप्त बातें साझा करते हैं? क्या शेर कहानियां कहते हैं? जातक कथाएं, जिनमें पशु आपस में बातें करते हैं, दुनियांभर के लोकसाहित्य तथा आख्यानों को प्रेरित करते हैं। ये नायाब कहानियां बिहार के इलाक़ों में ही बुद्ध के उपदेशों से निकली हुई हैं। इन कहानियों से बच्चे मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, बच्चे इन कहानियों को बाल-दीर्घा के चट्टानी गुफ़ा में अंतःस्थापित से रखे गए मॉनिटर में सिर्फ़ एक बटन दबा देने से ही सुन सकते हैं। यहां एक विशाल भित्ति चित्र भी है, जिसमें बंदर,हिरण,घड़ियाल,हाथी और कई सारे जंगली जीव-जंतु चित्रित किये गए हैं। बाघ और जातक कथाओं की प्रदर्शित वस्तुओं को देखने के लिए बाल-दीर्घा में आयें!