बाल खंड
कहानी
लंबे पंख और छोटे पंख
आप पायेंगे कि प्रकृति में पाये जाने वाले प्रत्येक पशु-पक्षी में कुछ अलग ख़ासियत है,जो उन्हें निश्चित कार्यों को करने में सक्षम बनाती है। रामचिरैया (किंगफ़िशर) के छोटे पंख होते हैं,जो उनके किसी झील पर मंडराने और झपट्टा मारकर मछली पकड़ने में सहायक होते हैं। हालांकि चील जैसे पक्षियों के पास जो पंख होते हैं,वो विशाल रूप से फ़ैले होते हैं और धरती के आस-पास वो फड़फड़ाते हुए बहुत कम ही दिखते हैं।
पहले पंख के अंत से दूसरे पंख के अंत तक के माप को पंख विस्तार कहा जाता है। चील अपने मज़बूत डैनों के साथ बहुत ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है और आप उसे बहुत ऊपर नीले आकाश में बहुत छोटे काले रंग के धब्बे की तरह उड़ान भरते हुए देख सकते हैं। लेकिन आप उसे रामचिरैये की तरह धरती के आस-पास उड़ते कभी नहीं देखते। हर पक्षी अपनी तरह से उत्तरजीविता के लिए अनुकूलता हासिल कर लेता है।