बिहारी संतति
बिहार और विश्व
बिहारी संतति दीर्घा उन अन्य स्थलों के इतिहास और संस्कृति में अमिट छाप बनाने में बिहारियों के योगदान की पड़ताल करती है,जहां वो रह रहे हैं। यह दीर्घा इस बात को ऐतिहासिक संदर्भ प्रदान करती है कि बिहार के लोग किस तरह मॉरीसश,बांग्लादेश तथा अन्य जगह पर पुनर्स्थापित हुए।कुछ लोग इस्ट इंडिया कंपनी के शुरुआती दिनों में श्रमिक के रूप में भर्ती किये गये तथा कुछ लोग ने स्वयं की पहल से विदेशी धरती की खोज की। बिहारी संस्कृति के मूल, तथा व्यापार मार्गों एवं किस तरह एक बड़ी आबादी विदेशी धरती पर पुनर्स्थापित हुई,इन सबको समझने के लिए संवादमूलक नक्शे को सक्रिय करें। दुनियांभर में बिहार का प्रभाव को समझने के लिए बिहार के अतीत के अलावा बिहार के लोगों की हाल फिलहाल की कहानियां,उनकी उपलब्धियां एवं उनकी संलग्नता की खोज करें। अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझते हुए महान बिहारियों के साथ-साथ कई आम बिहारियों ने भी भारत के इतिहास, संस्कृति तथा समाज की नियति को प्रभावित किया है।